-
कैथल जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव क्योड़क के पास हरियाणा रोडवेज की बस और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप में सवार चार बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल.