-
14वीं सीपीपीसीसी राष्ट्रीय समिति के दूसरे सत्र की प्रेस कॉन्फ्रेंस 3 मार्च दोपहर को आयोजित की गई। प्रवक्ता ल्यू चेई ने देसी-विदेशी मीडिया को इस बार के सत्र की संबंधित स्थिति का परिचय दिया और संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिये।
ल्यू चेई के अनुसार सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति का दूसरा सत्र 4 मार्च को दोपहर 3 बजे जन वृहत भवन में उद्घाटित होगा और 10 मार्च की सुबह समाप्त होगा। सत्र छह दिनों तक चलेगा।