-
सीएम योगी के विजन अनुसार अयोध्या को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने पर किया जा रहा सबसे ज्यादा फोकस। सरयू घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए सभी प्रमुख घाटों को प्रीफैब टॉयलेट्स योजना के अंतर्गत किया जाएगा आच्छादित।अयोध्या विकास प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया, मकर संक्राति पर होने वाले स्नान के दृष्टिगत की जा रही है व्यवस्था।