-
वाशिंगटनः अमेरिका में बर्फीले तूफान के कारण 5,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वॉशिंगटन पोस्ट ने यह रिपोर्ट दी है। इससे पहले मीडिया ने रिपोर्ट दी थी कि अमेरिका में सोमवार सुबह तक कड़ाके की ठंड और तूफान से संबंधित घटनाओं के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई.