-
हरियाणा डेस्क : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा राज्य में 57 जजों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत विभिन्न जिलों में तैनात जजों को नए स्थानों पर भेजा गया है। यह कदम राज्य की न्यायिक व्यवस्था में सुधार और कार्यप्रवाह में प्रभावी बदलाव लाने के उद्देश्य से लिया गया.