-
Rajinikanth: सुपरस्टार रजनीकांत निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म कुली की शूटिंग करने के लिए थाईलैंड रवाना हो गए हैं। रजनीकांत ने खुलासा किया कि फिल्म की लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म का अगला शेड्यूल 13 जनवरी से 28 जनवरी तक होगा। कुली में सोबिन शाहिर और सत्यराज जैसे बड़े कलाकार आएंगे.