-
सूरत। गुजरात के सूरत के शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग पर काबू पाने के लिए सूरत, नवसारी और बारडोली फायर ब्रिगेड टीम के अलावा हजीरा इंडस्ट्रियल से ओएनजीसी, कृभको, एएमएनएस, एनटीपीसी, रिलायंस और कलर टैक्स कंपनियों की फायर सेफ्टी टीम भी लगी हुई है।.