-
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि अडानी पावर लिमिटेड को 1,500 मेगावाट बिजली सप्लाई करने का ठेका दिया गया है। यह बिजली राज्य में एक ताप विद्युत संयंत्र (थर्मल पावर प्लांट) से दी जाएगी।.