-
नयी दिल्ली: आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) ने टीसीएनएस क्लोंदिग में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। एबीएफआरएल ने मंगलवार देर रात शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘कंपनी ने टीसीएनएस की विस्तारित शेयर पूंजी का 51 प्रतिशत हासिल कर लिया है, जिससे टीसीएनएस पर नियंत्रण प्राप्त हो गया है।’’.