-
पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों गुटों के बीच लात-घूसे चले और कई छात्रों को चोटें आईं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।.