-
नई दिल्ली : भारत ने अनेक सामरिक लक्ष्यों पर एक साथ निशाना लगाने वाली उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान-परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि यह परीक्षण शुक्रवार को ओडिशा के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से बहु-स्वतंत्र लक्ष्यित वाहन (एमआईआरवी) प्रणाली से किया। यह उड़ान-परीक्षण अनेक पेलोड के साथ किया.