-
Second Amrit Snan Mahakumbh ; उत्तर प्रदेश : प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ का आज चौथा दिन है। संगम की पवित्र रेती पर हजारों श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मकर संक्रांति पर पहले ‘अमृत स्नान’ के बाद अब मौनी अमावस्या के दूसरे ‘अमृत स्नान’ की तैयारियां जोरों पर हैं।.