-
नई दिल्ली: अंकित कुमार (93 नाबाद) और अभिषेक (43 नाबाद) की विस्फोटक पारियों से मेजबान पीजीडीएवी कॉलेज ने सीवीएस कॉलेज को 10 विकेट से रौंदकर प्रथम स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाईट टी-20 इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में जोरदार शुरुआत की। सीवीएस कॉलेज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकट पर 143 रन बनाये।.