-
IED Blast : जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में स्थित लालेली में हुए एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) ब्लास्ट में भारतीय सेना के दो वीर जवान शहीद हो गए। यह घटना उस समय हुई जब सेना के जवान सीमा पर गश्त लगा रहे थे। दोनों जवानों की शहादत पर सेना ने गहरी संवेदना व्यक्त की।.