-
शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मंगलवार से शुरू हाने वाले बजट सत्र के दौरान परिसर के अंदर व बाहर 500 जवानों का कड़ा पहरा रहेगा। बजट सत्र के लिए सुरक्षा घेरा इतना मजबूत किया गया है कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। चूंकि बजट सत्र के दौरान 15 अधिकारी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।.