-
नई दिल्ली। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को बजट पेश करने से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मां और पत्नी से आशीर्वाद लिया। सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।.