-
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत की वजह से सोमवार को दूसरे दिन भी बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा स्थगित रही। अधिकारियों ने बताया कि गंदेरबल जिले में बालटाल आधार शिविर से आज गुफा मंदिर जाने के लिये यात्रियों के किसी नए जत्थे को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी.