-
जम्मू कश्मीर न्यूजः बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक रात करीब 10:30 बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने सड़क के बीचों-बीच अपनी गाड़ी खड़ी कर रखी थी।.