-
नयी दिल्ली: पिछले मैच में चमत्कारिक जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर शनिवार को आईपीएल के महत्वपूर्ण मुकाबले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहेंगी और इसके लिये बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। आरसीबी की स्थिति दिल्ली से बेहतर है लेकिन फाफ डु प्लेसी की टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी।.