-
लुधियाना: भारत नगर चौक एलिवेटिड रोड पर वीरवार देर रात को पाइप से लदा ट्राला असंतुलित होकर रेलिंग से जा टकराया। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ है लेकिन डिवाइडर पर लगी स्टील की रेलिंग और स्ट्रीट लाइट पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में ट्राले को भी नुक्सान पहुंचा है।.