-
जम्मू: जम्मू में नशीले पदार्थों का गढ़ माने जाने वाले नरवाल के राजीव नगर में सोमवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में पुलिसकर्मी इलाके में पहुंचे और छापेमारी शुरू कर दी। इस छापेमारी के दौरान अवैध शराब, नशीले पदार्थों के अलावा काफी सामान बरामद किया गया और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया.