-
हाजीपुर : बिहार में लगने वाला विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला देशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र तो बना ही है विदेशी पर्यटक भी यहां खींचे चले आ रहे हैं। अपने गौरवशाली अतीत को संजोए हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में पर्यटन विभाग भी विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा.