-
अहमदाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उसी तरह हराएगी, जैसे उसने हालिया लोकसभा चुनाव में अयोध्या में उसे हराया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।.