-
भुवनेश्वर : ओडिशा में जारी बाघ गणना के दौरान राज्य के जंगल में अत्यंत दुर्लभ काले तेंदुए को देखा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ), वन्यजीव सुशांत नंदा ने कहा कि बाघ गणना के लिए जंगल में लगाए गए कैमरे के फुटेज में तेंदुए की तस्वीर दिखी.