-
UP Panchayat Elections : उत्तर प्रदेश सरकार अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी सांसद और विधायक की तरह सीधे जनता से कराने पर विचार कर रही है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो आने वाले पंचायत चुनाव में लोगों को इन पदों के लिए भी वोट देने का अधिकार मिलेगा.