-
जम्मू और कश्मीर डेस्कः नए साल को लेकर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) जम्मू के मरह इलाके में इंटरनेशनल बॉर्डर पर हाई अलर्ट पर है। सीमा पर गश्त कर रहे BSF अधिकारियों ने बताया कि, सर्दियों में कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, वे घुसपैठ को रोकने के लिए सभी जरूरी सामान से लैस हैं।.