नई दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2023-24 (शृंखला 4) 12-16 फरवरी के दौरान सदस्यता के लिए खोला जाएगा, इसकी निपटान तिथि 21 फरवरी है। आरबीआई द्वारा सोने के बांड 6,263 रुपए प्रति ग्राम की कीमत पर जारी किए जाएंगे।
मुंबई: घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। सपाट शुरुआत के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 122.61 अंक चढक़र 71,551.04 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 45.45 अंक बढक़र 21,763.40 अंक पर रहा।
मुंबई: अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर आ गया।
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 83.03 के भाव पर पहुंच गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी से भी रुपये को समर्थन मिला।
मुंबई: अमेरिकी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय बाजार में एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी आने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में मानक सूचकांकों में तेजी देखी गई। इस तरह घरेलू बाजारों ने तेजी का अपना सिलसिला कायम रखा है।
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में घटबढ़ के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।
नई दिल्ली: यूक्लीन ने एमईएनए और सार्क देशों में अपने रणनीतिक प्रवेश की घोषणा की है। यूक्लीन की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी की सार्क देशों में 25 और एमईएनए देशों में 50 स्टोर खोलने की योजना है।
मुंबई: घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 243.4 अंक चढक़र 71,974.82 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 72.9 अंक बढक़र 21,844.60 अंक पर रहा।
मुंबई: विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.03 पर स्थिर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, भारतीय मुद्रा को घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह से बल मिला।
नई दिल्ली: फेसबुक ने पूरे 20 साल का सफर तय कर लिया है। इसे मार्क जुकरबर्ग ने 2004 में लॉन्च किया था, जो वक्त के साथ तेजी से सबसे पसंदीदा सोशल नेटवर्कगिं प्लेटफॉर्म बन गया। इंस्टाग्राम पर जुकरबर्ग ने फेसबुक पर अपने शुरुआती दिनों की तस्वीरें शेयर कीं। जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा करते हुए पोस्ट किया, जिसमें उनकी पुरानी फेसबुक डिस्प्ले पिक्चर भी शामिल है,