-
नादौन: नादौन-अंब मार्ग पर चामुखा गांव के समीप कार और बस के बीच हुई भीषण टक्कर में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।.