-
हरियाणा के करनाल में सड़क पर एक व्यक्ति के अचानक आने से रोडवेज बस चालक ने अचानक ही ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद बस के पीछे चल रही कार बस से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में मौजूद लोगों की जान बच गई। वरना भीषण हादसा भी हो सकता था।.