-
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में शुक्रवार को किया कार के एक शोरूम में भीषण आग लग गई, जिससे कई वाहन जलकर खाक हो गए। इस घटना में सात लोग घायल हो गए, जबकि करीब 12 से 15 लोगों को बचाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आग पर काबू पा लिया.