-
नेशनल डेस्क: दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तुर्की की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर की गई याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। कंपनी ने नागरिक उड्डयन सुरक्षा एजेंसी बीसीएएस द्वारा उसकी सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले को चुनौती दी थी, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर आधारित था।.