-
वेलिंगटन। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा 100 बार करके इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज और दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं। रूट ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ बेसिन रिजर्व में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान हासिल की।.