-
ऑटो डेस्क: ओला इलेक्ट्रिक के एक इंजीनियर की आत्महत्या के मामले में कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल को कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने बेंगलुरु पुलिस को आदेश दिया है कि जांच के नाम पर भाविश अग्रवाल, ओला इलेक्ट्रिक कंपनी और सीनियर एग्जीक्यूटिव सुब्रत कुमार दास को परेशान न किया जाए।.