-
यूपी डेस्कः (अयोध्या)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को अयोध्या में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। कैबिनेट की बैठक के लिए रामकथा मंडप पहुंचने से पूर्व योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के साथी आज सुबह अयोध्या पहुंचे और हनुमान गढ़ी मंदिर गए। हनुमान गढ़ी मंदिर से सभी लोग राम मंदिर गए।.