-
Chess World Cup: भारत की 19 साल की युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह टूर्नामेंट जॉर्जिया के बाटुमी में हुआ था। दिव्या ने फाइनल में भारत की ही अनुभवी खिलाड़ी कोनेरू हंपी को हराकर यह जीत हासिल की।.