-
नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में महाराष्ट्र की सीमा से लगे अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक छह माओवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है और मौके से एके-47, एसएलआर राइफलें, अन्य हथियार, विस्फोटक और रोजमर्रा के सामान बरामद किए.