-
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के हाईराइज सोसाइटी में एक बड़ा हादसा हुआ। बालकनी में खेलते समय 14 साल के एक बच्चे की नीचे गिरकर मौत हो गई है। बच्चा 14वें फ्लोर पर अपने फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था। पुलिस के मुताबिक बच्चा खेलते वक्त अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया।.