Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tag: China News

शी चिनफिंग का नाउरू की स्वतंत्रता की 56वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश

BRICS सहयोग सुस्थिरता से आगे बढ़ता जा रहा है

इस साल पहली जनवरी में, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान और इथियोपिया आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स सदस्य बन गए हैं। "ब्रिक्स+" सहयोग मॉडल के प्रस्ताव के बाद से, 40 से अधिक देशों ने ब्रिक्स सहयोग तंत्र में शामिल होने की उम्मीद व्यक्त की है। भविष्य में, ब्रिक्स सहयोग तंत्र में और अधिक सदस्यों की भागीदारी हो सकेगी, तब "ग्लोबल साउथ देश" एकजुट कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगे।

चीन ने सीरिया को संचार उपकरण प्रदान किए

चीन सरकार की सहायता में सीरिया में संचार उपकरण परियोजना का हस्तांतरण समारोह 29 जनवरी को सीरिया की राजधानी दमिश्क में आयोजित हुआ। सीरिया स्थित चीनी राजदूत शी होंगवेई ने समारोह में कहा कि इस सहायता परियोजना का उद्देश्य युद्ध से प्रभावित सीरियाई लोगों को संचार सेवाएं प्रदान करना है।

चीन में उच्च गुणवत्ता वाला आर्थिक विकास कायम

वर्ष 2023 में चीन में उच्च गुणवत्ता वाला आर्थिक विकास कायम रहा। चीन की अर्थव्यवस्था फिर भी अहम बहाली के चरण में है और विकास के ज्यादा अवसर मौजूद हैं। आर्थिक वृद्धि, रोजगार, चीजों की किमत और विश्व आय-व्यय आदि मुख्य सूचकांक बढ़े। आर्थिक और सामाजिक विकास के मुख्य अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त हुए।

चीनी वायु सेना की एरोबेटिक्स टीम सऊदी अरब में प्रदर्शन करेगी

चीनी जन मुक्ति सेना की वायु सेना की एरोबेटिक्स टीम के 7 जे-10 प्रदर्शन विमान 29 जनवरी को सुबह उत्तर-पश्चिमी चीन के एक हवाई अड्डे से रवाना हुए। ये विमान 4 से 8 फरवरी तक सऊदी अरब के रियाद में आयोजित होने वाली दूसरी सऊदी अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे।

चीन में अनाज व्यवसाय के विकास में प्रगति

हाल के वर्षों में चीन आधुनिक अनाज उद्योग प्रणाली का तेजी से निर्माण कर रहा है। वर्ष 2023 में चीन में अच्छी फसल हुई, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई। चीनी कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ली च्वुन ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनाज की खरीददारी सुनिश्चित करनी होगी।

कंबोडिया में चीनी सैन्य चिकित्सा विशेषज्ञ टीम को मिला “नाइट क्लास” पदक

कंबोडिया की रॉयल कम्बोडियन आर्मी ने 27 जनवरी को राजधानी नोम पेन्ह में स्थित प्रीह केट मीलिया अस्पताल यानी रॉयल कंबोडियन आर्मी जनरल अस्पताल में कंबोडिया को सहायता देने के लिए चीनी जन मुक्ति सेना के चिकित्सा विशेषज्ञ समूहों के 18वें बैच को सम्मानित किया, जो प्रीह केट मीलिया अस्पताल के निर्माण और विकास में रॉयल कंबोडियन सेना की सहायता करने में विशेषज्ञ समूह द्वारा किए गए योगदान के लिए है।

चीन-अमेरिका के राजनयिक संबंधों की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ का समारोह लॉस एंजिल्स में आयोजित

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चीनी महावाणिज्य दूतावास ने 26 जनवरी को चीन और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक सत्कार समारोह आयोजित किया, जिसमें चीन और अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 400 लोगों ने भाग लिया। लॉस एंजिल्स में चीनी महावाणिज्य दूत क्को शाओछुन ने भाषण देते हुए कहा कि चीन-अमेरिका संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं।

वांग यी ने जेक सुलिवन के साथ नए दौर की वार्ता की

26 से 27 जनवरी तक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने थाईलैंड के बैंकॉक में अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक जेक सुलिवन के साथ नए दौर की वार्ता की। इस दौरान, दौनों पक्षों ने सैन फ्रांसिस्को में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों द्वारा पहुंची सहमति को लागू करने और चीन-अमेरिका संबंधों में महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों को ठीक से संभालने के लिए स्पष्ट, ठोस और फलदायी रणनीतिक संचार किया।

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम योगदान दे रहा है चीन

चीन में पिछले कई वर्षों से रिकार्ड अनाज उत्पादन हो रहा है। लेकिन यह भी देखने में आया है कि हाल के वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं और चरम मौसम ने चुनौती पैदा की है। चीन सहित विभिन्न देश भीषण गर्मी, सूखा, बाढ़ व सुनामी आदि मुश्किलों से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा पूरे विश्व के लिए एक बड़ी समस्या है। जहां तक चीन का सवाल है, वह इससे निपटने के लिए व्यापक प्रयास कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने इज़राइल से नरसंहार कन्वेंशन का पालन करने का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने 26 जनवरी को हेग में बाध्यकारी "अनंतिम उपाय" जारी किए, जिसमें मांग की गई कि इज़राइल गाज़ा पट्टी में फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार के किसी भी कथित कृत्य को रोकने के लिए नरसंहार के अपराध की रोकथाम और सजा पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन का अनुपालन करे।

Latest Post

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें