-
जालंधर: पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को घोषणा की कि पंजाब सरकार द्वारा 550 करोड़ रुपये की लागत से पूरे राज्य के सभी गांवों को सौर ऊर्जा से चलने वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने के लिए एक विशेष पहल ‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ शुरू की गई है।.