-
करनाल: करनाल में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निवास स्थान के घेराव के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल करनाल में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और कई मुद्दों को लेकर हरियाणा की मनोहर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।