-
वायनाड (केरल) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। प्रियंका वाड्रा मंगलवार रात अपनी मां एवं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ यहां पहुंचीं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी वायनाड पहुंचे।.