-
नई दिल्लीः वैज्ञानिकों ने इस बात के जैविक कारणों का पता लगाया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों के कोविड-19 से गंभीर रूप से संक्रमित होने की आशंका अधिक क्यों होती है। वैज्ञानिकों के इस अध्ययन से अब कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए प्रभावी एवं कारगर नयी रणनीति बनाने में मदद मिल सकेगी।.