-
सतना। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बाबा तालाब के पास सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है लेकिन ड्राइवर फरार हो गया है।.