-
बीजिंगः चीन ने बाहर से आने वाले यात्रियों के देश में प्रवेश के लिए कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की रिपोर्ट दिखाने संबंधी अनिवार्यता बुधवार से समाप्त करने का फैसला किया है। चीन में कोविड-19 के मद्देनजर 2020 की शुरुआत से लागू प्रतिबंधों को समाप्त करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।.