-
लुधियाना: सीआरपीएफ कालोनी में ‘कुंडी’ डालकर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। पंजाब स्टेट पावर कार्पाेरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) को शिकायत मिली तो अफसरों ने मंगलवार सुबह-सुबह 10 टीमें भेजकर रेड की। टीमों ने सीआरपीएफ कालोनी के एलआईजी फ्लैट्स वाले हिस्से में दबिश दी और 45 से ज्यादा घरों में बिजली चोरी पकड़ी।.