-
मेक्सिको सिटीः दक्षिणी मेक्सिको में शुक्रवार तड़के एक बस हादसे में वेनेजुएला और हैती के कम से कम 16 प्रवासियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। मेक्सिको के नेशनल इमिग्रेशन इंस्टीट्यूट ने शुरू में 18 लोगों की मौत होने की बात कही थी, लेकिन बाद में मृतक संख्या घटा दी गई।.