-
गया: बिहार के गयाजी तीर्थ में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के दौरान गुरुवार को हजारों-लाखों ¨पडदानियों ने अपने पितरों संग ‘दीप दीपावली’ मनाई। विष्णुपद मंदिर और फल्गु तट के देवघाट पर दीप दीपावली का अछ्वुत नजारा देखने को मिला। आज देर संध्या देवघाट सहित पूरा मेला परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा था।.