-
जम्मू: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लोगों को आपातकालीन स्थितियों के बारे में सचेत करने के लिए जल्द ही नई सुविधा शुरू की जाएगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दूरसंचार विभाग द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संचालित की गई सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम (सीबीएएस) के तहत यह सुविधा विकसित की गई है।.