-
जयपुरः राजस्थान की नई उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार शाम यहां सचिवालय में कार्यभार संभाल लिया। यहां सचिवालय स्थित कार्यालय में दीया कुमारी ने शाम को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अन्य लोगों ने दीया कुमारी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।.