-
जोगिंदर नगर: जोगिंदर नगर में आज “डिजिटल साक्ष्यों के संग्रहण” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व पद्धर के उप पुलिस अधीक्षक देव राज द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की कौशल को बढ़ाना और आपराधिक जांच में डिजिटल साक्ष्य को संभालने और इकट्ठा करने में मदद करना था।.